फोटो गैलरी

Hindi Newsजस्टिस एनएन तिवारी होंगे नियामक आयोग के अध्यक्ष

जस्टिस एनएन तिवारी होंगे नियामक आयोग के अध्यक्ष

रांची। मुख्य संवाददाता। झारखंड हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एनएन तिवारी राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम पर मंजूरी दे दी। गुरुवार को इसका...

जस्टिस एनएन तिवारी होंगे नियामक आयोग के अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। मुख्य संवाददाता। झारखंड हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एनएन तिवारी राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम पर मंजूरी दे दी। गुरुवार को इसका प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। आयोग के अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली था। इस कारण कई मामले लटके हुए थे। हालांकि आइएएस लाबी एक सेवानिवृत्त मुख्य सचिव को इसका अध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रही थी।

लेकिन मुख्यमंत्री ने रिटायर जज के नाम को ही मंजूरी प्रदान की। आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए हाइकोर्ट मंे जनहित याचिका भी दायर की गई है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि 30 जुलाई तक इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। जस्टिस तिवारी झारखंड हाइकोर्ट से मई में रिटायर किए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें