फोटो गैलरी

Hindi Newsबेउर जेल में बंदियों ने धूम-धाम से मनायी ईद

बेउर जेल में बंदियों ने धूम-धाम से मनायी ईद

पटना। बेउर जेल में बंदियों ने धूम-धाम से ईद मनायी। सुबह हुई नमाज में सूबे के गृह सचिव आमिर सुब्हानी भी मौजूद थे। उसके बाद कैदियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें बधाईयां दी। जेल प्रशासन की ओर से ईद...

बेउर जेल में बंदियों ने धूम-धाम से मनायी ईद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Jul 2014 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। बेउर जेल में बंदियों ने धूम-धाम से ईद मनायी। सुबह हुई नमाज में सूबे के गृह सचिव आमिर सुब्हानी भी मौजूद थे। उसके बाद कैदियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें बधाईयां दी। जेल प्रशासन की ओर से ईद को लेकर खास इंतजाम किए गए थे। जेल के हरेक वार्डों में लजीज व्यंजन परोसे गए। गृह सचिव ने पूरे जेल का भ्रमण किया और कैदियों से बातचीत की। जेल में बने पुस्तकालय सहित अन्य जगहों का निरीक्षण भी उन्होंने किया।

जेल सूत्रों के अनुसार कैदियों ने गृह सचिव को बताया कि ईद के पहले जेल प्रशासन की ओर से हर रोज इफ्तार की व्यवस्था की गयी थी। इस दौरान जेल अधीक्षक शिवेंद्र प्रियदर्शी भी मौजद थे। ईद को लेकर पिछले एक हफ्ते से जेल प्रशासन तैयारी करने में जुटा हुआ था। (कासं)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें