फोटो गैलरी

Hindi Newsजामा मस्जिद में पढ़ी गई रमजान की आखिरी नमाज

जामा मस्जिद में पढ़ी गई रमजान की आखिरी नमाज

जामा मजिस्द में शाम 7 बजे रमजान की आखिरी नमाज पढ़ी गई। अपने अपने घरों से रोजा खोलने के लिए सलाद, फल, पकौड़े व शरबत के साथ लोग नमाज के लिए जामा मजिस्द में पहुंचे। मटिया महल बाजार में फेनी, सेवइंया व...

जामा मस्जिद में पढ़ी गई रमजान की आखिरी नमाज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Jul 2014 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जामा मजिस्द में शाम 7 बजे रमजान की आखिरी नमाज पढ़ी गई। अपने अपने घरों से रोजा खोलने के लिए सलाद, फल, पकौड़े व शरबत के साथ लोग नमाज के लिए जामा मजिस्द में पहुंचे। मटिया महल बाजार में फेनी, सेवइंया व बनारसी सेवाइंया की खूब बिक्री हुई। 65 साल की हजारा बेगम 55 सालों से इतवारी के लिए जामा मजिस्द ही आती हैं। अपने दो पौतों के साथ आई हजारा ने कहा  हमेशा की तरह ही आखिरी रोजा खोला जाएगा। साथ ही सभी बच्चों को नए तोफे दिए जाएंगे।

ईद पर खरीदे गए एंड्रॉयड फोन
ईद पर सभी में लोग नए कपड़े खरीदते हैं। बदलते जमाने के साथ लोगों की पसंद में भी बदलाव आए हैं। नमाज के बाद बाजार में बहुत से लोगों ने समान खरीदे। इसके साथ ही युवाओं ने एंड्रॉयड फोन खरीदे। जामा मजिस्द में आई  अफसाना बताया कि उन्होंने ईद के मौके पर नया एंड्रॉयड फोन खरीदा है। इसका इंतजार मुझे बहुत दिनों से था। इस तरह युवाओं के लिए त्योहारों के साथ बाजार भी बदल रहा है। टेक्नोलॉजी के प्रति युवक ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। जामा मजिस्द में आए रहील ने कहा कि अभी तक जिस तरह से ईद मनाते आए हैं उसी तरह मनाएंगे। लेकिन हर साल इस मौके पर कुछ नया खरीदा जाता है। इस बार मैंने अपने लिए नया आई पैड खरीदा है। रहील ने बताया कि मैंने ईद के मौके पर आई पैड खरीदना मेरे लिए एक बेहतरीन तोफे की तरह है।

मीठी सेवाइंया हुई महंगी
ईद के मौके पर सेवाइंया भी महंगी हुई। मटिया महल बाजार के दुकानदार मोहम्मद फुर्सतद्दीन ने कहा कि ईद के मौके पर अकसर सेवाइंया महंगी हो जाती हैं। ऐसे में चीनी के दाम भी बढ़ गए इसी वजह से सेवाइंया भी बाजार में महंगी बिक रही है। इनका कहना है कि रात होते होते सेवाइंया के दाम और बढ़ सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें