फोटो गैलरी

Hindi Newsसाम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आजम खां जिम्मेदार: भाजपा

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आजम खां जिम्मेदार: भाजपा

भारतीय जनता  पार्टी ने प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कैबिनेट मंत्री आजम खां को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि ऐसा क्या कारण है...

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आजम खां जिम्मेदार: भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Jul 2014 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता  पार्टी ने प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कैबिनेट मंत्री आजम खां को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि ऐसा क्या कारण है कि हर मामले में, चाहे वह मुजफ्फरनगर हो या सहारनपुर व लखनऊ, आजम खां का नाम आ ही जाता है? पार्टी प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने खान द्वारा साम्प्रदायिक दंगों को ‘साइकिल टकराने’ जैसा कहना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आरोपित करना संवेदनहीन, निर्लज्जता और अहंकार की पराकाष्ठा बताया है।

उन्होंने कहा कि आजम खां प्रदेश के साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए चुनौती हैं। ऐसे साम्प्रदायिक सोच के व्यक्ति को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 200 से अधिक दंगे सपा सरकार की नाकामी ज्वलंत उदाहरण है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें