फोटो गैलरी

Hindi News- महिला ने फांसी लगाई, पति गिरफ्तार

- महिला ने फांसी लगाई, पति गिरफ्तार

नोएडा। कार्यालय संवाददाता विवाहिता ने घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

- महिला ने फांसी लगाई, पति गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 Jul 2014 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। कार्यालय संवाददाता विवाहिता ने घर में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृत महिला सुनीता बरौला गांव में पति सुनील के साथ सीताराम चौहान के घर में किराये पर रहती थी। दोनों के दो बच्चे हैं। सुनील फेज दो की एक कंपनी में काम करता है।

गुरुवार दोपहर सुनीता ने घर में फांसी लाग आत्महत्या कर ली। उस वक्त सुनील फैक्टरी गया हुआ था। बच्चों ने शव पंखे से लटका देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस को सूचना दी। मामले में सुनीता के भाई अशोक कुमार ने उसके पति सुनील, सास भानुमति व ससुर कैलाश चंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। दोनों की शादी को सात वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है। अशोक की शिकायत पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया है।

उसने बताया कि सुनीता के दांत में बहुत दर्द रहता था। उसकी मां की भी कैंसर से मौत हुई थी। सुनीता को हमेशा डर रहता था कि उसे भी कैंसर हो जाएगा। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को अभी तक सुनील की कहानी से संबंधित कोई सुबूत नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें