फोटो गैलरी

Hindi Newsदबंगों के विरोध में उतरी महिलाएं, नारेबाजी

दबंगों के विरोध में उतरी महिलाएं, नारेबाजी

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता गोमतीनगर के उजरियांव में महिला की जमीन पर जबरन रास्ता निकाल रहे दबंगों के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि मो. जीशान बाहरी लोगों को लाकर...

दबंगों के विरोध में उतरी महिलाएं, नारेबाजी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Jul 2014 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता गोमतीनगर के उजरियांव में महिला की जमीन पर जबरन रास्ता निकाल रहे दबंगों के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि मो. जीशान बाहरी लोगों को लाकर महिला पर जमीन छोड़ने का दबाव बना रहा है। पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। उजरियांव गांव निवासी स्व. अच्छन मियां ने अपनी बेटी के नाम कुछ जमीन की थी। महिला के भाई हाजी चांद ने उसकी रिहाइश के लिए उस जमीन पर दो कमरे बनवाए थे।

महिला वहां रह रही है। मकान के आगे उसकी कुछ जमीन खाली पड़ी हुई है। स्थानीय निवासी जीशान जबरन महिला की जमीन पर कब्जा करके वहां से रास्ता निकालना चाहते हैं। हाजी चांद के मुताबिक एलडीए व नगर निगम के अभिलेखों में उक्त जमीन पर रास्ता है ही नहीं। जमीन खतौनी में उनके परिवार के नाम है। जीशान ने हंगामा करते हुए परिवार को धमकाया था। विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें