फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में सुबह रही उमस भरी

दिल्ली में सुबह रही उमस भरी

दिल्ली में आज सुबह लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। आद्र्ता का स्तर 80 प्रतिशत से ऊपर चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक...

दिल्ली में सुबह रही उमस भरी
एजेंसीMon, 21 Jul 2014 12:31 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में आज सुबह लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। आद्र्ता का स्तर 80 प्रतिशत से ऊपर चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
    
आज सुबह आद्र्रता का अधिकतम स्तर 84 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 65 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। मौसमविदों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि दिन में कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
    
कल का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम, 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें