फोटो गैलरी

Hindi News3 तेजाब गोदाम सील, 8 पर जुर्माना

3 तेजाब गोदाम सील, 8 पर जुर्माना

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली में तेजाब की बिक्री खुले आम हो रही है। शुक्रवार को 96 जगहों पर हुई जांच के बाद दिल्ली सरकार ने 3 तेजाब के गोदाम सील किए हैं और 8 गोदामों पर जुर्माना किया है। उच्चतम...

3 तेजाब गोदाम सील, 8 पर जुर्माना
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 11 Jul 2014 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली में तेजाब की बिक्री खुले आम हो रही है। शुक्रवार को 96 जगहों पर हुई जांच के बाद दिल्ली सरकार ने 3 तेजाब के गोदाम सील किए हैं और 8 गोदामों पर जुर्माना किया है। उच्चतम न्यायालय के आदेशों पर इस जांच को अंजाम दिया गया है। प्रधान सचिव धर्मपाल ने बताया कि 17 जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले गोदाम मिले हैं। इन पर नियमानुसार 1,30,000 रुपये का जुर्माना किया गया है। सील किए गए तीन गोदाम उत्तरी जिसे से संबंधित है।

इसके अतिरिक्त विभाग को दक्षिण, दक्षिण पश्चिम, उत्तर पूर्व, शाहदरा औन नई दिल्ली में ऐसा कोई उल्लंघन नहीं पाया है। अदालत के निर्णय के मुताबिक दुकानदार बिना लाइसेंस तेजाब स्टॉक या बिक्री नहीं कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें