फोटो गैलरी

Hindi Newsगुड़गांव में 10 साल की बच्ची के साथ कुकर्म

गुड़गांव में 10 साल की बच्ची के साथ कुकर्म

सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया। इसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार की रात गिरफ्तार...

गुड़गांव में 10 साल की बच्ची के साथ कुकर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 09 Jul 2014 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया। इसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को  आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट  ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पूर्णिया बिहार निवासी एक परिवार सुखराली इंकलेव में रहता है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान पड़ोसी पूर्णिया बिहार निवासी 23 वर्षीय विकास ने उसके 10 वर्षीय भाई को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। शाम को छोटे भाई ने उसे पूरी बात बताई। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयपाल ने बताया कि मेडिकल चेकअप में बच्चे के साथ कुकर्म होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी यहीं रहकर काम करता है। दोनों के कमरे आसपास होने के  कारण उसका पीड़ित के घर आना जाना चला रहता था। इससे लोग आरोपी पर शक भी नहीं करते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें