फोटो गैलरी

Hindi Newsबारिश के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

बारिश के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।  बीते तीन दिन से जारी राजधानी के मौसम में बदलाव का क्रम शनिवार को भी बना रहेगा। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश ने तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की...

बारिश के बाद फिर बढ़ेगा तापमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Apr 2014 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।  बीते तीन दिन से जारी राजधानी के मौसम में बदलाव का क्रम शनिवार को भी बना रहेगा। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश ने तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि अगले दो दिन के तापमान के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि गरज बरस के साथ एक बार फिर वीकेंड का मौसम सुहावना बना रहेगा।

जबकि रविवार को मौसम साफ रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7.4 एमएम बारिश के बार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर कर 29 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही गई है। बारिश की वजह से फिलहाल गर्मी का एहसास नहीं होगा। पूर्वोत्तर से उठने वाले विक्षोभ की वजह से तेज हवाएं भी बनी रहेंगी।

जबकि अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें