इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
हमले के विरोध में कल से वेस्ट यूपी में हड़ताल
First Published:08-01-13 11:19 PM
मेरठ। कार्यालय संवाददाता
मधु गैस एजेंसी के संचालक पर हुए हमले के विरोध में शहर के सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर लामबंद हो गए हैं। एसोसिएशन ने पूरे वेस्ट यूपी में बुधवार से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। वितरकों का कहना है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन से लेकर गैस कंपनियों ने भी सहयोग नहीं किया है। सोमवार को एलपीजी नेशनल फेडरेशन के जरनल सेकट्ररी पवन सोनी ने बताया कि गैस कंपनियों ने बिना जांच पड़ताल के हजारों उपभोक्ताओं के एक नाम पते पर चल रहे कनेक्शन बंद कर दिए।
केवाईसी फार्म भरकर भेजने के बाद भी कंपनी अधिकारियों ने इन कनेक्शनों को शुरू नहीं किया है। उपभोक्ताओं के आक्रोश के चलते ही एजेंसी संचालकों के साथ वारदातें हो रही हैं। सोनी ने बताया इस तरह की घटनाओं का हवाला देते हुए दस अक्टूबर को गैस कंपनियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है, इसके बाद भी एलपीजी वितरकों की एक नहीं सुनी गई। नतीजतन मधु गैस एजेंसी के संचालक अमित मोहन को गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एलपीजी वितरक, डीएम, एसएसपी से मिलकर इस वारदात में जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।
शहर की सभी गैस एजेंसियां फिलहाल बंद रहेंगी। बुधवार तक कोई कार्रवाई न होने पर वेस्ट यूपी और इसके बाद प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में एलपीजी वितरक हड़ताल पर चले जाएंगे। वार्ता के दौरान नमो जैन, शबिु भाटिया, मानव टंडन समेत शहर के समस्त एलपीजी वितरक मौजूद रहे।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
