UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
प्रदूषित गंगा में नहीं मिलेगा कुंभ का पुण्य: उमा भारती
First Published:08-01-13 12:38 AM
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने कहा कि यदि गंगा का पानी प्रदूषित होगा तो इसमें नहाने से कुंभ का असली पुण्य नहीं मिल सकता। प्रदेश सरकार ने पांच जनवरी तक बिजनौर से प्रयाग तक गंगा में मिलने वाले सभी ड्रेनेज को बंद करने का आश्वसन दिया था लेकिन अभी भी कानपुर में कई उद्योगों का प्रदूषित पानी गंगा में प्रवाहित किया जा रहा है।
गंगा में लगातार प्रदूषित पानी मिलने से इसकी निर्मलता व अविरलता पर प्रभाव पड़ रहा है। भाजपा नेत्री यहां पूर्व महापौर दमयंती गोयल का हाल जानने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि गंगा समग्र अभियान के तहत उन्होंने गंगा को साफ कराने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता की गई। वह खुद बिजनौर से प्रयाग तक गंगा का मुआयना करेंगी व इसकी पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को पेश करेंगी। गंगा अभियान के तहत गंगा चौकियां बनाई जाएंगी।
जो गंगा को प्रदूषित होने से रोकने का काम करेंगी। इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने दिल्ली गैंगरेप के मामले में कहा कि प्रशासन व लोगों में सामाजिक जागरुकता का अभाव है। उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों को फांसी देने की सिफारशि की।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
