चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
कोहरे की वजह से विमानों की आवाजाही बाधित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-01-13 01:08 PM
घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 30 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का कार्यक्रम सोमवार को प्रभावित हुआ।
परिचालन संबंधी कारणों के चलते 10 उड़ानें रद्द की गईं। एयर इंडिया की दुबई से आने वाले उड़ान एआई 996 को परिचालन संबंधी वजह से सुबह चार बज कर 45 मिनट पर मुंबई की ओर मोड़ा गया।
हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि आधी रात से हवाई अड्डे पर कोहरा छाने लगा था और दश्यता सिर्फ 50 मीटर थी। तड़के करीब तीन बजे तीसरी हवाईपट्टी पर दृश्यता घट कर 50 मीटर रह गई, जबकि मुख्य हवाईपटटी पर दृश्यता करीब 1000 मीटर थी।
बहरहाल, 40 मिनट बाद स्थिति बदली और मुख्य हवाईपटटी पर दृश्यता 125 मीटर हो जाने पर अधिकारियों ने कम दश्यता वाली प्रणालियां अपनाईं। सुबह छह बजे तीसरी हवाईपट्टी पर दश्यता करीब 100 मीटर थी जिसकी वजह से यहां विमानों की रवानगी के बजाय सिर्फ उन्हें उतारा गया। विमानों के उड़ान भरने के लिए न्यूनतम दश्यता 125 मीटर से 150 मीटर होना जरूरी है। पिछले दो दिन हवाईअड्डे पर विमानों की आवाजाही सामान्य रही, क्योंकि कोहरा घना नहीं था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
