छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
जातीय आधार पर आरक्षण का विरोध
First Published:06-01-13 11:15 PM
कार्यालय संवाददाता पलवल। अखिल भारतीय ब्राहमण सभा ने जातीय आधार पर आरक्षण दिये जाने की निंदा करते हुए इसका विरोध किया है। सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे समाज में बिखराव और कटुता पैदा होगी। शनिवार को जारी किये अपने बयान में सभा के प्रवक्ता पं. बालीराम ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आगामी 13 जनवरी को सुबह 11 बजे ताऊ देवीलाल पार्क में समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई है जिसमें इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
उन्होंने समाज के लोगों को बैठक में शामिल होने की अपील की है। नि:शु्ल्क हृदय जांच शिविर आज कार्यालय संवाददातापलवल। मेट्रो अस्पताल नोएडा द्वारा रविवार को जाट धर्मशाला में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों, हरियाणा सरकार व दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों और उनके आश्रितों की जांच की जाएगी। यह जानकारी अस्पताल के दिलीप मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले शिविर में छाती में दर्द की शिकायत, अकड़न, सीढ़ी चढ़ने में सांस फूलना, चक्कर आना, पसीना आना, ब्लड प्रेशर हाई लो होना आदि की जांच की जाएगी।
किसानों ने मिल में की तालाबंदीकार्यालय संवाददातापलवल। गन्ने का मूल्य बढ़ाये जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मिल पर प्रदर्शन किया और सांकेतिक तालाबंदी कर विरोध जताया। किसानों का कहना था कि यदि सरकार उनकी मांग पर विचार नहीं करती तो वह आगामी ग्यारह जनवरी से मिल में तालाबंदी कर देंगे। विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि सरकार एक ओर नंबर वन हरियाणा होने का दावा करती है और दूसरी ओर किसानों के साथ वशि्वासघात।
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि मूल्य बढ़ाने को लेकर कई बार प्रशासनिक अफसरों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन उनकी मांग पर आज तक विचार नहीं किया गया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। (भोला पाण्डेय)।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
