शनिवार, 18 मई, 2013 | 17:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
हवाई यातायात को कम परेशान करेगी धुंध
First Published:06-01-13 11:14 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता

दिल्ली आने और यहां से जाने वाले लोगों की धुंध से होने वाली दिक्कत सोमवार से घटना शुरू हो जाएगंी। मौसम विभाग के अनुसार धुंध अब धीरे-धीरे कम हो रही है। इससे अब विमान और रेल सेवाओं पर भी कम असर पड़ रहा है। अच्छी बात यह है कि इस सप्ताह धुंध कम होने के आसार है। अगर विमान सेवाओं पर मौसम विभाग का असर देखें तो 2 जनवरी के बाद कम विमानों को मौसम की वजह से रद्द या डाईवर्ट करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के डायरेक्टर राजेंद्र जेनामनी ने बताया कि सोमवार को कम धुंध रहेगी। इससे विमानों की उड़ान पर भी कम असर पडेम्गा। धुंध कम समय तक ही रहने के आसार है लेकिन ठंड से फिलहाल कोई छुटकारा नहीं मिल पाएगा। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार तक दिन में ठंडी हवाएं चलेगीं जिससे दिन में ठंड बरकरार रहेगी। वहीं रात को धुंध कम होगी लेकिन तापमान दिन जितना ही ठंडा रह सकता है। मंगलवार के बाद अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्वि होगी जिस वजह से दिन गर्म हो जाएगें।

मौसम विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ाे की माने तो पिछले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। वहीं 2011 में दिल्ली जनवरी में इस बार के मुकाबले दोगुनी गर्मी थी। 2011 में 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक ही गिरा था। डायल के अनुसार ज्यादातर विमान तो रद्द हो रहे हैं वह अपने निजी कारणों की वजह से रद्द या देरी हो रही है। डायल द्वारा दिए गए आंकड़ो के अनुसार शाम छह बजे तक चार विमानों की उड़ान को रद्द करना पड़ा क्योंकि उनके गंत्वय स्थान पर मौसम खराब था।

वहीं दूसरी ओर करीब 70 विमानों की उड़ान में देरी दर्ज की गई।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°