मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
तार लगाने को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, बच्चा
First Published:05-01-13 11:30 PM
कार्यालय संवाददाता पलवल/हथीन। हथीन थानाक्षेत्र के नांगलजाट गांव में बिजली के तार लगाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें गोली चलने से छत पर खेल रहे एक पांच साल का बच्चा घायल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, गांव नांगलजाट में बिजन अपने परिवार के साथ रहता है। गांव के ही रहने वाले रमेश व मनोहरी उसके घर के ऊपर से बिजली तार को लगा रहे थे। बिजन ने इसका विरोध किया। विरोध के कारण दोनों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि रमेश व मनोहरी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी।
इसी दौरान बगल के छत पर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चों संजू पुत्र शविचरण को गोली जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर हथीन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया है कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है।
(भोला पाण्डेय)।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
