सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर राजस्थान रॉयल्स का चुनौतीपूर्ण स्कोर श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
वित्तायुक्त ने ली एनएबीएच के विषय में जानकारी
First Published:05-01-13 11:30 PM
फरीदाबाद कार्यालय संवाददाता
स्वास्थ्य विभाग की वित्तायुक्त व प्रधान सचवि नवराज सिंह संद्धू और महानिदेशक डॉ. नरेंद्र अरोड़ा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बादशाह खान अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के विषय में जानकारी ली, ताकि राष्ट्रीय अस्पताल एवं स्वास्थ्य प्रमाणन बोर्ड (एनएचबीएच) के नार्म्स को पूरा किया जा सके। इस मौके पर गुड़गांव, रोहतक, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद के सिविल सर्जन व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद और गुड़गांव के राजकीय अस्पताल को एनएचबीएच की श्रेणी में रखने का निर्णय लिया गया।
इसे अंतिम रूप देने के लिए प्रभारी प्रधान मेडिकल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद लोहान और डॉ. राजेश धीमन ने अस्पताल में मौजूद सभी सुविधाओं के विषय में जानकरी दी। इस बीच एनएचबीएच के अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डॉक्टर की कमी, ऑपरेशन थिएटर का आधुनिकरण और खामियों की पहचान कर दूर करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि गंभीर रोगियों के लिए वेंटिलेटर, आईसीयू, डायलिसिस सहित कई सुविधाएं शुरू की जाएगी।
पांच चरण में अपडेट होगा अस्पताल- प्रथम चरण : डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी होगी दूर-दूसरा चरण : स्टोर, लांड्री और किचन -तीसरा चरण : सेंट्रली रजिस्ट्रेशन और कॅम्प्यूटराइज्ड रिकार्ड-चौथा चरण : मेडिकल हेल्थ स्टैंडर्ड के नार्म्स के अनुसार सुविधाएं- पांचवा चरण: समीक्षा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
