लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा कल, सीमा मुद्दे पर चर्चा चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित
ट्रांस हिंडन से चोरों ने 30 लाख के वाहन उड़ाए
First Published:04-01-13 11:51 PM
ट्रांस हिंडन। कार्यालय संवाददाता। ट्रांस हिंडन के अलग-अलग इलाकों से शातिर वाहन चोरों ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात चार कारें और पांच बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। एक आंकलन के मुताबिक चोरी गए वाहनों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी पीड़ितों ने वाहन चोरी की शिकायत थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक वैशाली सेक्टर-3 से कृष्ण पाल की हुंडई वरना, वसुंधरा सेक्टर-14 से समन भास्कर की सेंट्रो कार, वैशाली स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास से प्रीतम सिंह की स्पलेंडर, शक्तिखंड से नवीन और आदित्य मॉल से निशांत की पल्सर और अपाचे बाइक वाहन चोर उड़ा ले गए।
दूसरी ओर साहबिाबाद के डीएलएफ इलाके से गुरुवार रात चरण सिंह की टाटा इंडिगो, शालीमार गार्डन से रजनीश की पल्सर बाइक चोरी कर ली। उधर लिंकरोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में भी चोरों ने अवनीश शर्मा की कार और राजीव कुमार की पैशन बाइक चुराई। पीड़ितों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
