सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
ठंड से ठिठुरी दिल्ली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-01-13 02:14 PM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तापमान अब तक के निचले स्तर पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहा और कई दिनों के बाद धूप खिली। वैसे घने कोहरे की वजह से 45 रेलगाडियां लगभग 10 घंटे की देरी से चल रही हैं।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ''दिल्ली का मौसम गुरुवार की अपेक्षा ठीक है लेकिन उत्तर के दूसरे हिस्सों में यह स्थिति नहीं है। इस वजह से रेलगाडियां देरी से चल रही हैं और इसे नए समय पर चलाया जा रहा है।'' अधिकारी ने कहा, ''घने कोहरे की वजह से पूरे उत्तर भारत में लगभग 45 रेलगाडियां 10 घंटे की देरी से चल रही हैं और 12 गाडियों को रद्द कर दिया गया है।''
कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 16 उड़ानें देरी से चल रही हैं।
हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया, ''सुबह के समय में फैले कोहरे की वजह से 24 उड़ानें लो विजिबिलिटी प्रोसीजर के तहत संचालित की गई हैं और 16 उड़ानों में देरी हुई है।'' सुबह 8.30 बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, इससे कार और बाइक चालकों के लिए सुबह का सफर मुश्किलों भरा रहा। गुड़गांव की तरफ से आने वाले सड़क यात्रियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज निवासी विवेक भटनागर ने कहा, ''मुझे कोहरे में कार चलाने में काफी दिक्कत आई। सुबह बेहद सर्द थी।''
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दोपहर में धूप खिली रहेगी लेकिन शाम में ठंडी हवाओं का असर फिर दिखेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 12.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
