पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
एमटीयू की सत्र परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू
First Published:02-01-13 11:51 PM
नोएडा। कार्यालय संवाददाता
महामाया तकनीकी विवि (एमटीयू) की सत्र परीक्षाओं के साथ ही बुधवार से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का सिलसिला भी शुरू हो गया। इस साल बीटेक, एमबीए व एमसीए सहित अन्य पाठ्यक्रम के डेढ़ लाख छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
सेक्टर-62 स्थित महात्मा गांधी मशिन इंजीनियरिंग कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर फॉर्मेसी की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है। सेक्टर-62 स्थित एमटीयू कैंपस व जेएसएस कॉलेज सहित मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। एमटीयू कैंपस में मूल्यांकन के लिए सात सौ परीक्षकों की नियुक्ति किए जाने की संभावना है, जबकि सभी केंद्रों पर इस काम के लिए पांच हजार से अधिक परीक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। शनिवार तक सभी केंद्रों पर परीक्षक पहुंच जाएंगे।
विवि की पहले, तीसरे व पांचवें सत्र की परीक्षाएं 15 जनवरी तक खत्म हो जाएंगी, जबकि मूल्यांकन को देखते हुए परीक्षा परिणाम इसके हफ्ते भर बाद घोषित किए जाने की संभावना है। 20 जनवरी तक मूल्यांकन खत्म करने के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। विवि प्रशासन के अनुसार सभी पाठ्यक्रम के छात्रों का परीक्षा परिणाम जनवरी के तीसरे हफ्ते तक घोषित कर दिया जाएगा। 20 जनवरी से लगेंगी कक्षाएंपरीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही नोएडा व ग्रेनो सहित प्रदेश के तकनीकी व प्रबंधन शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी।
विवि के कुलपति प्रोफेसर एसके काक ने बताया कि मूल्यांकन का काम 15 से 20 जनवरी के बीच खत्म हो जाएगा, जबकि 20 जनवरी से कक्षाएं लगने लगेंगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
