स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
फार्म जमा करने के लिए छात्र रहे परेशान
First Published:02-01-13 11:51 PM
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता
एमएमएच कॉलेज में शैक्षिक अवकाश भले ही छह जनवरी तक हो लेकिन कार्यालय बुधवार को खुल गया। सेमेस्टर परीक्षा फार्म जमा करने के लिए छात्र कॉलेज पहुंचे लेकिन जानकारी देने वाला कोई कर्मचारी उन्हें नहीं मिला। एमएमएच कॉलेज में छह जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है लेकिन इसी बीच कॉलेज के कार्यालय का अवकाश नहीं रखा गया। छात्रों को सूचित किया गया था कि सेमेस्टर परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि कॉलेज में नोटिस बोर्ड पर चस्पां की जाएगी।
लिहाजा छात्र अवकाश के बीच में भी कॉलेज के संपर्क में रहे। 31 व एक जनवरी को अवकाश था। दो जनवरी को कॉलेज का कार्यालय खुला। कार्यालय खुलने के साथ फार्म जमा करने की जानकारी के लिए छात्र भी कॉलेज पहुंचे। सुबह 10 बजे छात्र कॉलेज पहुंचे लेकिन उन्हे कॉलेज काउंटर बंद मिले। बाद में कॉलेज के काउंटर खुले लेकिन छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा फार्म जमा करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। छात्र विवेक शर्मा ने बताया कि कॉलेज के क्लर्क ने बताया कि अभी यूनविर्सिटी की ओर से फार्म जमा करने की कोई तिथि नहीं बताई गई है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.एम. जौहरी का कहना है कि यूनविर्सिटी की ओर से कोई भी निर्देश आते ही उसे तुरंत नोटिस बोर्ड पर चस्पां कर दिया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
