चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
यूपी में शीतलहर से 11 की मौत
लखनऊ, एजेंसी
First Published:02-01-13 11:53 AM
उत्तर प्रदेश में शीतलहर बढ़ने से बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे में शीतलहर और कोहरे का असर बरकरार रहने की सम्भावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर में वृद्धि होगी और तथा कुछ हिस्से में ठंड में तेजी दर्ज की जाएगी जबकि दृश्यता 50 मीटर से नीचे दर्ज किए जाने की सम्भावना है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बांदा, रामपुर, इटावा, सोनभद्र और भदोई में ठंड में हुई वृद्धि से बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
