देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: PM अमेरिका की लीडिया डेविस को 'मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज' लंदन में आतंकियों ने सरेआम ब्रिटिश सैनिक का सिर काटा लड़की ने लगाई फांसी, वेबकैम पर लाइव देखता रहा मंगेतर UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर काफी कम लोग
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 11:44 PM
नए साल की पूर्व संध्या पर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर हर साल उमड़ने वाली भीड़ सोमवार को लगभग गायब दिख रही है। यह दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की शिकार छात्रा की मौत का असर है।
छात्रा की मौत के कारण प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली जिमखाना क्लब सहित कई क्लबों और पांच सितारा होटलों ने नए साल का जश्न रद्द कर दिया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किए गए और वहां एक अस्थाई स्मारक भी बनाया गया है। इस बार कनॉट प्लेस में काफी कम हलचल नजर आयी।
सोमवार को कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश मना था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस कड़ी नजर रख रही है। सड़कों पर एल्कोमीटर लिए घूम रहे पुलिसकर्मी शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए तैयार हैं।
रात में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को दो हजार रुपए अर्थदंड देना पड़ सकता है। उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं वे जेल भी जा सकते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
