सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
पचास मीटर दूरी तय होती है 20 मिनट में
First Published:31-12-12 11:22 PM
गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। गोशाला अंडरपास के पास सीवर लाइन तो डाल दी गई, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। कैलाश नगर के पास 50 मीटर तक सड़क खुदी पड़ी है। सीवर लाइन के बने चैंबरों के पास गड्ढे नहीं भरे गए हैं। सड़क ऊबड़-खाबड़ है। पीक ऑवर में इस पचास मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट से ज्यादा का समय लग जाता है।
नगर निगम ने गोशाला अंडरपास में कैलाश नगर की ओर सीवर लाइन डाल दी है। सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदनी पड़ी। सीवर लाइन तो बिछ गई, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। नतीजतन वहां पर जाम लगा रहता है। सड़क ऊबड़-खाबड़ है। सीवर लाइन के बने चैंबरों के पास गड्ढों में मिट्टी डाली गई, लेकिन उसका लेवल ठीक नहीं किया गया है। इस सड़क से रोजाना 20 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। इन वाहन चालकों परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जलकल के जीएम बाबूलाल ने बताया कि सीवर लाइन डाल दी गई है। सीवर लाइन का काम ठेकेदार ने किया है। अगर सड़क ठीक नहीं की है तो ठेकेदार से बात की जाएगी। सड़क का निर्माण कराया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
