बुधवार, 19 जून, 2013 | 03:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
लूटपाट करने वाले गैंग के तीन लुटेरे धरे गए
First Published:31-12-12 11:22 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ट्रांस हिंडन। वरिष्ठ संवाददात। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभयखंड चौकी के पास से ऑटो लेकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों लूटपाट के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, 2 कारतूस, दो सिलेंडर और नगद रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन बदमाशों को रविवार रात गिरफ्तार किया है। ये लोग ऑटो लेकर लूटपाट करते थे। पकड़े गए बदमाशों के नाम सिंकू, सचिन और विक्की हैं।

ये बंद फ्लैटों में चोरी करने में माहिर थे। ये लोग ऑटो से चलते थे, जिससे किसी को शक न हो और लूटा गया समान ऑटो में लेकर फरार हो जाते थे। रात लूट के इरादे से तीनों निकले थे। पूछताछ में तीनों ने खुलास किया कि जब वे फ्लैट को निशाना नहीं बना पाते थे तो राहगीरों को निशाना बनाते थे। चौकी इंचार्ज अनूप यादव ने बताया कि इनमें से बदमाश सिंकू पहले भी हत्या और तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°