मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ बड़ी खबर...पुणे की यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त
हेल्पलाइन हुई हेल्पलेस, शुरू नहीं हो पाई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 05:28 PM
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा अखबारों में इश्तहार देकर पूरे तामझाम के साथ महिलाओं के लिए सोमवार से शुरू की जाने वाली हेल्पलाइन लगता है खुद ही हेल्पलेस हो गई है।
हेल्पलाइन के लिए दिए गए नंबर पर फोन करने पर एक लंबी बीप सुनाई देती है। दीक्षित ने मुश्किल में फंसी महिलाओं की मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन शुरू करने का पिछले सप्ताह ऐलान किया था।
दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एमटीएनएल के नेटवर्क में कुछ दिक्कत होने के कारण यह हेल्पलाइन काम नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री के कार्यालय से संचालित की जाने वाली थी। लैंडलाइन अथवा मोबाइल से फोन करने पर हेल्पलाइन के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।
दूरसंचार मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर पिछले सप्ताह तीन अंकों का नंबर जारी किया था। पिछले दो वर्ष में यह पहला मौका है, जब मंत्रालय ने तीन अंकों का नंबर जारी किया है। मंत्रालय ने इससे पहले हेल्पलाइन के लिए 167 नंबर जारी किया था, लेकिन बाद में इसे और आसान बनाते हुए 181 कर दिया गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
