हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
शनिवार को फिर सील रही नई दिल्ली
First Published:29-12-12 11:42 PM
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
प्रदर्शन के डर से सहमी सरकार ने शनिवार को एक बार फिर इंडिया गेट की तरफ जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए। वाहनों के अलावा लोगों को भी इंडिया गेट की तरफ नहीं जाने दिया गया। मेट्रो के जरिए प्रदर्शनकारी इंडिया गेट पर न पहुंच सकें, इसलिए दस मेट्रो स्टेशन भी बंद रहे। इस वजह से नई दिल्ली और आसपास के इलाके रात तक थमे रहे। रविवार को भी यह मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की की सिंगापुर के अस्पताल में मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सुबह पांच बजे ही इंडिया गेट के आसपास के सभी सड़क मार्ग बंद कर दिए थे।
इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे प्रगति मैदान, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचविालय, उद्योग भवन, रेस कोर्स, जोर बाग और खान मार्किट मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया। राजीव चौक और केंद्रीय सचविालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर ट्रेन बदलने की सुविधा तो दी गई, लेकिन बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद रहे। राजपथ, विजय चौक और इंडिया गेट की तरफ आम जनता को फटकने तक नहीं दिया गया।
कमाल अतातुर्क मार्ग पर भी वाहन नहीं चले। चूंकि यह व्यवस्था सुबह की गई थी, इसलिए ज्यादातर लोगों को रोड बंद होने और डायवर्जन की सूचना नहीं मिल पाई। इसके चलते कई जगहों पर जाम लगा। रात साढ़े सात बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर केवल प्रवेश की इजाजत दी गई।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
