बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला खाद्य सुरक्षा विधेयक में बाधा के लिए विपक्ष जिम्मेदार: सोनिया संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी
विपक्ष को तो केवल कुर्सी नजर आती हैः सोनिया
उत्तराखंड की तबाही में हजारों लोगों के मरने की आशंका
रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
पेड़ से लटका मिला सिपाही का शव
First Published:29-12-12 11:42 PM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
भजनपुरा इलाके में एक सिपाही का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय विनोद के रूप में की गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने उसके द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार विनोद परिवार सहित भजनपुरा में रहता था। फिलहाल वह रंजीत नगर थाने में तैनात था, लेकिन पिछले कुछ समय से डय़ूटी पर नहीं जा रहा था।
बताया जाता है कि वह पिछले कुछ समय से तनाव में रहने लगा था। शुक्रवार शाम को उसे भजनपुरा स्थित पार्क के पास बैठे हुए देखा गया था। शनिवार सुबह जब लोग पार्क में पहुंचे तो सिपाही का शव पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस ने मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस विनोद के परिजनों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि विनोद क्यों परेशान रहता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
