शनिवार, 25 मई, 2013 | 23:56 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जापानी पार्क से धरा गया मनचला
First Published:28-12-12 11:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता

जापानी पार्क में घूम रही लड़की पर फब्ती कसने के आरोप में पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पानीपत निवासी 22 वर्षीय अनिल के रूप में की गई है। वह घूमने के लिए पानीपत से दिल्ली आया था। पुलिस के अनुसार रोहिणी स्थित जापानी पार्क में शाम के समय काफी लोग घूमने आते हैं। शुक्रवार शाम को भी काफी संख्या में लोग पार्क में घूम रहे थे। कुछ लड़के-लड़कियां भी पार्क में टहल रहे थे।

उसी दौरान एक लड़की पर दो युवकों ने फब्ती कसी, जो अपने दोस्त के साथ जा रही थी। उसके दोस्त ने एतराज जताया तो उन्होंने उसके साथ भी बदसलूकी की। आखिरकार उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास तलाशा तो उन्हें एक आरोपी मिल गया। युवती ने उस आरोपी की पहचान भी कर ली।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°