शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 23:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
स्कूल से कंप्यूटर और कार से बैट्री चोरी
First Published:26-12-12 11:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ट्रांस हिंडन। कार्यालय संवाददाता

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 3 स्थित एक स्कूल में संदिग्ध रूप से हजारों का माल गायब हो गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले में शिकायत दी गई है। आरोप है कि स्कूल के गार्ड और नौकरानी ने मिलकर स्कूल से कंप्यूटर और एलसीडी चुरा लिया। शिकायत के बाद भी पुलिस का कोई जवान मौके पर नहीं पहुंचा तो पीड़ित खुद ही आरोपी गार्ड को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने गार्ड से पूछताछ शुरू कर दी है।

वसुंधरा सेक्टर 3 स्थित प्लॉट संख्या 1267 पर लालबहादुर शास्त्री बाल वाटिका स्कूल हैं। स्कूल के प्रबंधक ओमकार सिंह ने बताया कि स्कूल के अंदर से दो कंप्यूटर, की बोर्ड और एक हार्ड डिस्क गायब है। स्कूल की चाबी गार्ड और नौकरानी के पास रहती है। खास बात है कि चोरी के दौरान गेट और ताले अपने स्थान पर सुरक्षित हैं। इससे गार्ड और नौकरानी की मिलीभगत होने का शक है। वहीं दूसरी ओर वसुंधरा सेक्टर-5 में रहने वाले उत्तम प्रसाद और उनके पड़ोसी महेंद्र त्यागी की कार से शातिर चोरों ने मंगलवार रात को बैटरी चोरी कर ली।

दोनों ने मामले की शिकायत थाने में दी है। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि पुलिस चोरी के मामलों की जांच कर रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°