EXCLUSIVE: फेसबुक-ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... EXCLUSIVE: फेसबुक-ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... EXCLUSIVE: फेसबुक-ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... EXCLUSIVE: फेसबुक-ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... दागी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध भी संभव: शुक्ला दागी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध भी संभव: शुक्ला दागी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध भी संभव: शुक्ला दागी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध भी संभव: शुक्ला ओबामा के आमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे मनमोहन सिंह अमेरिकी रेल हादसा...60 घायल, पांच की हालत नाजुक
कौशांबी में महिलाकर्मी से बदमाशों ने बैग लूटा
First Published:26-12-12 11:38 PM
ट्रांस हिंडन। कार्यालय संवाददाता
आनंद विहार से कौशांबी ओर पैदल जा रही एक महिलाकर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश दिल्ली की ओर भाग निकले। पीड़ित युवती की ओर से इंदिरापुरम थाने में पर्स लूट की तहरीर दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वैशाली सेक्टर-4 में रहने वाली अनुरंजना गर्ग दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करती हैं। बुधवार दोपहर को वह डय़ूटी खत्म होने के बाद आनंद वहिार के पास से कौशांबी में रहने वाली दोस्त के घर जा रही थी। इसी दौरान ईडीएम मॉल के पास काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर हाथ में रखा हुआ बैग ले उड़े। बदमाशों ने लूट की घटना के बाद दिल्ली की तरफ बाइक मोड़ी और भाग निकले।
उस दौरान आसपास लोगों की संख्या कम थी। इसके चलते बदमाश आसानी से फरार हो गए। पीड़ित युवती ने बताया कि पर्स में एक हजार की नगदी, एटीएम कार्ड, पैनकार्ड और मोबाइल फोन रखा हुआ था। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि बदमाशों की घेराबंदी के लिए पीसीआर और लैपर्ड को मुस्तैद रहने को कहा गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
