बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
सुबह कोहरे के बाद दोपहर में खिली धूप
First Published:25-12-12 11:28 PM
नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता
लगातार तीसरे दिन नोएडावासियों को घने कोहरे के कारण परेशानी उठानी पड़ी। ठिठुरन इतनी ज्यादा थी कि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने आज सुबह भी घना कोहरा रहने की आशंका जताई है। दोपहर बाद अच्छी धूप खिलेगी। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाएगा। तीन दिन बाद धूप खिलने से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण लोग बड़ी संख्या में परिवार सहित पार्को में धूप सेकते देखे गए।
मौसम में ठिठुरन का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि धूप खिलने के बाद भी नोएडा में दिन का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं चढ़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह घना कोहरा रहेगा। जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। बृहस्पतविार से कोहरा कम होने लगेगा। घन कोहरे की वजह मौसम वैज्ञानिक ज्यादा आद्र्रता को बता रहे हैं।
मंगलवार को अधिकतम आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेन्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेअधिकतम आद्र्रता 100 प्रतिशतन्यूनतम आद्र्रता 61 प्रतिशतं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
