ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
दिल्ली मेट्रो करेगी 10 वर्ष का सफर पूरा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-12-12 06:36 PM
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रा के आधुनिक, सुरक्षित एवं आरामदेह माध्यम के प्रतीक बने दिल्ली मेट्रो अपने शानदार सफर के 10 वर्ष पूरा कर रही है और इस मौके पर मेट्रो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते उन्हें आठ डिब्बों वाली ट्रेन का तोहफा देने जा रही है।
24 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो ने अपने सफर की शुरूआत आठ किलोमीटर के परिचालन के साथ की थी जो अब बढ़कर 185 किलोमीटर हो गई है और प्रतिदिन औसतन 20 लाख यात्री इससे सफर कर रहे हैं।
आठ डिब्बों की ट्रेन में 600 अतिरिक्त यात्री सवार हो पायेंगे जबकि छह डिब्बों वाली ट्रेन की क्षमता 2200 यात्रियों की है। आठ डिब्बों वाली ट्रेन को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री औपचारिक रूप से सेवा के लिए पेश करेंगी।
आठ डब्बों वाली पहली ट्रेन जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर के बीच चलेंगी। इसी श्रृंखला में गुड़गांव-नोएडा लाइन पर आठ डिब्बों वाली 68 ट्रेने चलायी जायेंगी।
मेट्रो के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वरिष्ठ एवं अशक्त नागरिकों को तोहफे के तौर पर दिल्ली मेट्रो ऐसे लोगों के लिए कल से अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था कर रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
