पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया
दिल्ली में घना कोहरा छाया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:23-12-12 06:04 PM
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और सर्द हवा चलने से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में दिन साफ रहेगा लेकिन शाम में एक बार फिर धुंध छाने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोपहर में कोहरा छंट जाएगा और दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापामान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी दर्ज की गई जबकि घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे दर्ज की गई।
शनिवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
