ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
रोमांचक मैच में सुभानिया की जीत
First Published:22-12-12 11:47 PM
रबूपुरा। हमारे संवाददाता
सातवें स्वर्गीय अजयपाल सिंह एडवोकेट मेमोरियल विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सुभानिया क्रिकेट क्लब दिल्ली और विनीता हॉस्पिटल इलाहाबाद के बीच मैच खेला गया। पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में सुभानिया ने17 रनों से जीत दर्ज की। सुभानिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। वसीम अहमद ने 63 और राहुल भारद्वाज ने 30 रनों का योगदान दिया।
विनीता हॉस्पिटल के लिए कनक ने छह ओवर में मात्र 20 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में विनीता हॉस्पिटल की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। विवेक मिश्रा ने तीन और राहुल ने दो विकेट चटकाए। वसीम अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर जेडी भाटी, राजू पंडित, विपिन चौधरी, मुनेश भाटी, राहुल भाटी, विवेक सिंह बॉबी, असलम खां, रफीक कुरैशी आदि मौजूद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
