पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
डकैतों का नहीं लगा सुराग
First Published:22-12-12 11:47 PM
मोदीनगर। हमारे संवाददाता
सशस्त्र बदमाशों द्वारा शुक्रवार को दिनदहाडे ब्रह्मपुरी मोहल्ले में परिजनों को बंधक बनाकर नगदी समेत करीब 16 लाख की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल से खाली हैं। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को डकैती करीब छह लाख तथा बदमाशों की संख्या चार-पांच ही बताई थी, लेकिन देर रात कोतवाली में दर्ज मामले के अनुसार नगदी, सामान व जेवरात की कीमत करीब 16 लाख बताई गई है।
मोहल्ला ब्रह्मपुरी में सशस्त्र आठ बदमाशों ने सुरेंद्र कुमार शर्मा के मकान में धावा बोलकर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। देर रात मकान मालिक सुरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में करीब पचास तोला सोना तथा करीब आधा किलो चांदी के जेवरातों के अलावा लैपटॉप, डिजीटल कैमरा, दो मोबाइल व अन्य सामान लूटे जाने का उल्लेख किया गया है। शनिवार सुबह मामले की तहकीकात में कोतवाली पहुंचे एसपी देहात जगदीश शर्मा ने डकैती की बाबत पूछे जाने पर बताया कि फिलहाल पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
हालांकि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ करने में लगी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
