बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
First Published:21-12-12 10:28 PM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
मंगोलपुरी में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने फिलहाल इन आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चौथा आरोपी संदीप फिलहाल जमानत पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते चार दिसम्बर को मंगोलपुरी में 9वीं कक्षा की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस वारदात में दो युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था, जबकि उनके दो अन्य दोस्त वहां मौजूद थे।
पुलिस ने इस शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो आरोपियों कुलदीप और छपरी को गिरफ्तार किया था। जांच में पुलिस को पता चला कि यह अपराध एक जूते की दुकान पर अंजाम दिया गया था। इसके बाद आईपीसी की धारा 120बी (साजशि) के तहत दुकान के मालिक संदीप व नानू नामक दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी तक की जांच में संदीप व नानू द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात से पुलिस ने इनकार किया है।
गुरुवार को पहले से न्यायिक हिरासत में चल रहे तीन आरोपियों कुलदीप, छपरी और नानू को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
