शनिवार, 25 मई, 2013 | 16:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
 
घर का ताला तोड़ चोरी
First Published:20-12-12 10:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 नोएडा। कासं घर का ताला तोड़ चोरों ने इलेक्ट्रानिक सामान व नकदी चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात सेक्टर-46 ए ब्लॉक निवासी वीर सिंह के घर में हुई। वह मंगलवार को अपने ऑफिस गए हुए थे। घर में ताला लगा था। शाम को घर पहुंचे तो गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनका टीवी, गैस सिलेंडर व अन्य घरेलू सामान सहित करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।

आशंका है कि सामान ले जाने के लिए चोर किसी गाड़ी से आए थे। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने बुधवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। -------------सड़क दुर्घटना में घायल की मौतनोएडा। कासं सड़क दुर्घटना में 20 दिन पहले घायल एक व्यक्ति की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति अनिल द्वविेदी भंगेल में रहता था। एक दसिंबर 2012 को वह फेज दो से बाइक पर सवार हो अपने घर के लिए आ रहा था।

इसी दौरान सेक्टर-82 कट पर एक इंडिका कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल को गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्ताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मामले में अनिल की पत्नी रचना द्वविेदी ने कोतवाली सेक्टर-39 में इंडिका कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार नंबर के आधार पर पुलिस चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। ----------------।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°