सोमवार, 20 मई, 2013 | 13:25 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत और चीन ने आठ समझौतों पर किए हस्ताक्षर
 
हिरासत में आरोपियों को यातना, पुलिस को अदालती नोटिस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-12-12 04:47 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली की एक अदालत ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर यातना दिए जाने के मामले में जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आंचल ने दो मामलों में जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किए। ये अधिकारी पहले दी गई नोटिस और सम्मन के बावजूद अदालत में उपस्थित नहीं हुए थे।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा, मोती नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 182-12 और 197-12 से जुड़े दोनों जांच अधिकारियों को उपस्थित नहीं हुए। प्राथमिकी संख्या 182-12 के जांच अधिकारी के बारे में पता चला कि वह मेरठ गए हैं, हालांकि सम्मन उन्होंने ही स्वीकार किया था।

चोरी मामलों में बीते एक दिसंबर को गिरफ्तार किए गए राजेंद्र और सरफराज ने अदालत से कहा कि मोती नगर थाने में सादी वर्दी पहने पुलिसकर्मियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। उनका कहना है कि चिकित्सा जांच में भी उनके शरीर पर चोट की पुष्टि हुई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°