बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
बलात्कारियों को रासायनिक रूप से बधिया कर दो: रेणुका
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:19-12-12 05:37 PM
बलात्कार की हैवानियत भरी घटना से क्षुब्ध कांग्रेस की फायरब्रांड नेता रेणुका चौधरी ने बुधवार को कहा कि ऐसे दरिंदों को रासायनिक रूप से बधिया कर देना चाहिए। श्रीमती चौधरी ने यह भी कहा कि मेरी क्रिसमस की यह मन्नत है कि पकडे गए बलात्कारियों को कुछ मिनट के लिए मेरे हवाले कर दिया जाए।
राज्यसभा के भीतर और सदन के बाहर इस घटना के खिलाफ मुखर ढंग से आवाज उठा रही श्रीमती चौधरी ने कहा कि बलात्कारियों का कैमिकल कैस्टेरेशन कर देना चाहिए। ऐसी सजा दूसरे देशों में दी जाती है और इस विकल्प पर भारत में भी विचार किया जाना चाहिए।
अलबत्ता श्रीमती चौधरी ने अपने इस बयान को पार्टी से अलग कर लिया और साफ कहा कि यह कांग्रेस की नहीं बल्कि उनकी निजी राय है। बलात्कार की नृशंस वारदात के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने गए महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी श्रीमती चौधरी गईं थी। बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि यह बहस का मुद्दा है। लेकिन मौत से तो व्यक्ति मुक्त हो जाता है। ऐसे दरिंदों को तो समाज को सबक सिखाना चाहिए ताकि वे जीवन भर सजा भुगतते रहें।
30

बलात्कार | रेणुका चौधरी |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
