मंगलवार, 21 मई, 2013 | 10:31 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
वाई-फाई की सुविधा से लैस होगा रेलवे स्टेशन
First Published:18-12-12 01:10 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गाजियाबाद। संजीव वर्मारेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जल्द ही फ्री इंटरनेट कनेक्टीविटी की सुविधा मिलेगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को वाई-फाई की सुविधा से लैस किया जाएगा। इसके लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में वाई-फाई सिस्टम के उपकरण लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां इसकी रेंज को प्लेटफार्म के हिसाब से सेट किया जाएगा। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली मंडल के ए ग्रेड के स्टेशनों में शुमार है।

यहां एक लाख से अधिक यात्री रोजाना सफर करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि के लिए यहां 39 कैमरे लगे हैं। साथ ही तो लगेज स्कैनर लगाए गए हैं। सभी कैमरे व स्कैनर इंटरनेट के जरिए कनेक्ट किए गए हैं, जिससे दिल्ली मंडल के अधिकारी कहीं भी बैठकर गाजियाबाद स्टेशन की स्थिति का जायजा ले सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों को विशेष आईडी व पासवर्ड दिए गए हैं। इसी कड़ी में अब यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलने जा रही है।

ट्रेन लेट होने के बाद यात्री अपना लैपटॉप, नोटबुक या फिर मोबाइल से फ्री इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए तीन नंबर प्लेटफार्म पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में वाई-फाई सिस्टम लगाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों की मानें तो तीन व चार नंबर प्लेटफार्म पर वेटिंग रूम बना है। यहां ट्रेनों का इंतजार करने वाले किसी भी यात्री को वाई-फाई की सुविधा उलपब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही एक-दो व पांच-छह नंबर तक इसकी रेंज रहेगी।

वाई-फाई की रेंज मुख्य सीढिम्यों से आगे बढ़ने के साथ कम होती जाएगी। रविवार को स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम एके सचान ने भी अधिकारियों से इसकी चर्चा की। बताया गया है कि वाई-फाई लगाने का ठेका दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है, जो जल्द ही स्टेशन पर सर्वे करने के बाद उपकरणों को यहां फिट करेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°