खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
नाइट्स चस्का बार सीज, लाइसेंस निलंबित
First Published:18-12-12 01:10 AM
ग्रेटर नोएडा/वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अंसल प्लाजा मॉल में चल रहे नाइट क्लब ‘नाइट्स चस्का’ में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। यह शराब दिल्ली और हरियाणा से तस्करी करके लाई गई थी। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
रेस्टोरेंट के मालिक अभी फरार हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया है। विगत शनिवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि अंसल प्लाजा में संचालित ‘नाइट्स चस्का’ बार रेस्टोरेंट में अनाधिकृत रूप से शराब का सेवन करवाया जाता है। कासना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बार पर छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद हुई। सहायक आबकारी आयुक्त कुलदीप यादव ने बताया कि यह शराब दिल्ली और हरियाणा से तस्करी करके लाई गई थी।
ये लोग दूसरे राज्यों की शराब लाकर उत्तर प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलों में भर देते थे, जिससे जनहानि की प्रबल आशंका है। राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई जा रही थी। बार और रेस्टोरेंट में नियमों के मुताबिक रजिस्टर भी नहीं रखे गए थे। मौके पर मैनेजर अजय रावत और पांच कर्मचारियों राहुल पुत्र कमल सिंह, रमेश पुत्र धनीराम वशि्वकर्मा, रोहित नेगी पुत्र रतन नेगी, दिनेश सिंह पुत्र प्रताप सिंह, विपिन शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
बार के मालिक अनिल कुमार पुत्र करतार सिंह और सुनील कुमार पुत्र विद्याराम मौके से फरार हो गए। इन सभी आठ लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि इस बार-रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया है। लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। रद्द करने की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी ने दोनों मालिकों को नोटिस जारी किया है। ---‘ऐसे प्रतिष्ठान शहर की कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं।
पुलिस और आबकारी विभाग को आदेश दिया गया है कि नोएडा और ग्रेनो में चल रहे ऐसे सभी बार-रेस्टोरेंट्स की जांच की जाए। जहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ’एमकेएस सुंदरम्, जिलाधिकारी।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
