शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 10:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
डॉक्टर की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद, एजेंसी
First Published:17-12-12 04:33 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गाजियाबाद के श्याम पार्क इलाके से 21 नवंबर से लापता डॉंक्टर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, हत्या में प्रयुक्त कार और गला दबाने के लिए इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद कर लिया है।

साहिबाबाद के थाना प्रभारी रामनाथ सिंह यादव ने बताया कि श्याम पार्क मेन की गंली नंबर तीन में डां शशि भूषण रहते थे। उनका वहीं रहने वाले धमेन्द्र चौधरी उर्फ पप्पू के साथ एक मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें डां भूषण गवाह थे।

इस मामले में धमेन्द्र ने अदालत में गवाही न देने के लिए उन्हें धमकाया भी था। इसके बाद डां भूषण यहां से काम बंद कर गोवा चले गये थे। प्रापर्टी विवाद में ही 30 नवंबर को गवाही थी। धर्मेन्द्र को इस बात का डर था कि डॉक्टर की गवाही से विवादित मकान उसके हाथ से चला जाएगा।

यादव ने बताया कि डां शशि भूषण छठ पूजा पर यहां आए हुएं थे। इसी दौरान तीनों ने पूरी योजना बनाकर हत्या की साजिश रच डाली। धर्मेन्द्र के अलावा पकड़े गये दोनों आरोपियों पर इंदिरापुरम थाने में लूट और अन्य अपराध के मुकदमे दर्ज है। यादव के अनुसार धमेन्द्र चौधरी पूरी घटना के पीछे शामिल थे, जिसने डॉंक्टर की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के लिए दोनों को एक लाख रुपये दिये गये थे। धमेन्द्र ने उन दोनों को 25 हजार रुपये भी दिये थे। डां भूषण उनमें से एक प्रवीण को पहले से जानते थे। वे उनकी कार में बैठ गए। इसके बाद रास्ते में उन दोनों ने डां भूषण के साथ बैठकर शराब पी और फिर कार लेकर मुरादनगर के रावली रोड होते हुए खिमावती गांव पहुंच गए। वहां उन्होंने डॉक्टर की गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को पास के ईख के खेत में फेंक दिया था। 

इस बीच चार दिसंबर को मुरादनगर पुलिस ने ईख के खेत से शव बरामद किया मगर पहचान नहीं होने के चलते कुछ दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°