शनिवार, 25 मई, 2013 | 05:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मुख्यमंत्री के बयान का भाजपा ने किया विरोध
First Published:16-12-12 11:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के उस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है जिसमें कथित पर 600 रुपये में प्रति महीने पांच सदस्यों वाले परिवार को दाल और चावल जैसी बुनियादी आवश्यकताएं पूरी होने की बात की गई है। भाजपा नेता विजय गोयल ने अन्नश्री योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री दीक्षित को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनको आटे-दाल का भाव नहीं मालूम। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके बयानों को संदर्भ से परे रखकर पेश किया गया है।

भाजपा नेता गोयल ने कहा कि दीक्षित कभी क्षुग्गियों, अवैध कालोनियों और गांव में नहीं गईं। इसलिए महिला होने के बावजूद उन्हें आटा और दाल का कुछ भी पता नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेसी सरकार चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए इस योजना की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दीक्षित का यह दावा है कि पांच सदस्यों वाले परिवार को चलाने के लिए 600 रुपये पर्याप्त हैं। इसका मतलब यह है कि एक व्यक्ति के लिए चार रुपये प्रतिदिन।

गोयल ने कहा कि इससे पहले योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने भी कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र में 27 और शहरी क्षेत्रों में 32 रुपये प्रतिदिन किसी परिवार का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने सरकार की नकदी स्थांतरण योजना के लिए लोगों की पहचान किए जाने की योग्यता पर सवाल खड़े किए और कहा कि यह सिर्फ चुनाव में मतदाताओं को लुभाने का हथकंडा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°