चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
महिला पार्षद पर हमला
First Published:16-12-12 11:34 PM
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता
संगम विहार इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला पार्षद को इलाके के दबंगों के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर संगम वहिार से पार्षद का चुनाव जीतने वाली कल्पना झा को इस मामले में न सिर्फ स्वयं विरोध का सामना करना पड़ा बल्कि बाद में उनके बेटे के साथ भी अराजक तत्वों ने मारपीट की। झा ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस में घटना की एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
इसके मुताबिक वह सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की कोशशि को रुकवाने के निए गई थीं तभी कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। झा ने बताया कि इलाके में सरकारी जमीन के एक टुकड़े पर हर साल छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। इस जगह पर कब्जे की नियत से कुछ लोगों ने भवन निर्माण सामग्री डाल दी। इसका विरोध करने पर उन्हें स्वयं ही हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि इसके कुछ घंटे बाद ही शाम को जब उनका बेटा क्रिकेट खेलकर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने मारपीट कर उसका सामान छीन लिया। इसके बाद उन्हें घटना की एफआईआर दर्ज कराने को मजबूर होना पड़ा। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
