छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
राजधानी में दिन भर छाए रहे बादल
First Published:16-12-12 11:34 PM
नयी दिल्ली वसं
दिल्ली में रविवार को बादलों की धुंध और धूप की दिन भर आंख मिचौली चलती रही। हालांकि दिन में अधिकांश समय बादल छाए रहने के बावजूद तापमान भी पिछले दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए । मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 0.2 मिमी बारिश हुई है । रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे भी राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई । पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अगले 24 घंटों के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी सुबह के समय आसमान में धुंध होगी जिसके बाद में छटने के आसार हैं। साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
