इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
त्यागराज स्टेडियम के आसपास प्रभावित रहेगा ट्रैफिक
First Published:15-12-12 10:20 PM
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
नेटवर्क-18 द्वारा रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मिनी मैराथन त्यागराज स्टेडियम से सुबह सात बजे रवाना होगी। आसपास के इलाकों से होती हुई यह मैराथन वापस स्टेडियम में पहुंचेगी। इस वजह से स्टेडियम के आसपास कई मार्गो पर ट्रैफिक हैवी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस मैराथन में प्रतिभागियों की खासी तादाद होगी। सभी प्रतिभागी मेट्रो या फिर कार के जरिए त्यागराज स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके चलते सफदरजंग फ्लाईओवर के आसपास की सड़कें और त्यागराज स्टेडियम वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
ज्वाइंट सीपी (ट्रैफिक) सत्येंद्र गर्ग ने बताया कि अरबिंदो मार्ग, गगंनाथ मार्ग, होशियार सिंह मार्ग, चंदूलाल बाल्मीकि मार्ग और बारापूला एलीवेटिड कॉरिडोर पर वाहन धीमी गति से चलेंगे या फिर थोड़ी देर के लिए जाम भी लग सकता है। सामान्य वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि वे मैराथन के दौरान उक्त मार्गो से न गुजरें। जिन वाहन चालकों को बारापूला एलीवेटिड कॉरिडोर पर पहुंचना है, वे लोधी रोड और फोर्थ एवेन्यू मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए वाहन चालक घर से करीब एक घंटा पहले निकलें। ं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
