शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 03:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
फर्जी आईटी कंपनी मालिक गिरफ्तार
First Published:15-12-12 10:20 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 नोएडा। कार्यालय संवाददाता

फर्जी आईटी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर बीटेक किए हुए 110 छात्रों को ठगने का आरोप है। इन छात्रों ने उसके खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय नगर गाजियाबाद निवासी गजेन्द्र के रूप में हुई। मूल रूप से जगन्नाथपुर बिजनौर का रहने वाला गजेन्द्र नोएडा के सेक्टर-63 में आईटीसी टेकवेयर के नाम से फर्जी आईटी कंपनी चला रहा था।

उसने बीटेक पास छात्रों को नौकरी दिलाने के नाम पर 25-25 हजार रुपये ले लिए थे। छात्रों को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें तीन माह की ट्रेनिंग के बाद कंपनी में नौकरी पर रख लिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान भी उन्हें तनख्वाह दी जाएगी। नौकरी के लालच में फंसकर दूर-दराज के इलाकों के बहुत से बीटेक छात्र जालसाज के झांसे में आ गए। छात्रों को झांसे में लेने के लिए यह इंटरनेट पर विज्ञापन देता था। अब तक 110 छात्र आरोपी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में ठगी की शिकायत कर चुके हैं।

छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने गजेन्द्र को शुक्रवार रात उसके गाजियाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 14 हजार रुपये बरामद हुए हैं। -----------।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°