शनिवार, 25 मई, 2013 | 00:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
डीसीएम की टक्कर से रिक्शा चालक सहित दो घायल
First Published:14-12-12 10:56 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नोएडा। कार्यालय संवाददाता

डीसीएम (मिनी ट्रक) की टक्कर से शुक्रवार शाम एक रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में डीसीएम ने डविाइडर तोड़कर दूसरी तरफ खड़ी दो कारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसा सेक्टर-11 में मॉडर्न स्कूल के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ।

सेक्टर-सात के शर्मा ट्रांसपोर्ट में काम करने वाला अशोक नगर दिल्ली निवासी चालक अजय शुक्रवार को कुछ सामान लेकर नोएडा से गाजियाबाद गया था। गाजियाबाद से शाम को लौटते वक्त अजय तेज रफ्तार में डीसीएम लेकर सेक्टर-11 होते हुए ट्रांसपोर्ट एजेंसी की तरफ जा रहा था। माडर्न स्कूल से थोड़ा आगे बढ़ने पर उसने पहले एक रिक्शे में टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित हो गया और डविाइडर तोड़कर पी-82, सेक्टर-11 के सामने दूसरी तरफ (नीचे वाली सड़क पर) खड़ी दो कारों पर पलट गया।

हादसे में रिक्शा चालक व डीसीएम में बैठा इलाहाबाद निवासी राहुल द्वविेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त अजय के साथ डीसीएम में एक अन्य व्यक्ति बैठा था। रिक्शा चालक की अब तक पहचान नहीं की हो सकी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°