चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मेट्रो स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करना अब और आसान
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-12-12 04:09 PM
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने करने वालों को अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के लिए अब लंबी कतार में लगने की जरुरत नहीं होगी। सिर्फ एक बटन दबाकर वह अपना कार्ड रिचार्ज कर पाएंगे।
स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए एड वैल्यू मशीन को शुक्रवार को केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर लगाया गया। कोरिया की सैमसंग एसडीएस से तकनीकी हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत इसे एक भारतीय कंपनी ने तैयार किया है।
डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि टच स्क्रीन आधारित मशीन के लिए संचालक की जरूरत नहीं है। रिचार्ज के बाद मशीन एक पर्चे में बाकी बैलेंस के बारे में बताएगा। इसके लिए अभी केवल 100 रुपए के नोट स्वीकार किए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र पर कतार में लगे बिना यात्री अपना स्मार्ट कार्ड मशीन के जरिए रिचार्ज करा पाएंगे। यह मशीन डीएमआरसी के किराया वसूली तंत्र से जुड़ होगा। इसपर स्टेशन से या ऑपरेशन कंट्रोल सेंट्रल से निगरानी रखी जा सकती है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
